वन विभाग के आला अधिकारियो का काली कोकिला संगम तीर्थ,विश्वकल्याण आश्रम का भ्रमण.

मनोहरपुर: वन विभाग के आला अधिकारियों ने रविवार को काली कोकिला संगम तीर्थ,विश्व कल्याण आश्रम समिज,पारलीपोस का दौरा किया.इस दौरान आरसीसीएफ जब्बार सिंह ,सीएफ, डीएफओ व अन्य वन अधिकारियों ने आश्रम परिसर क्षेत्र अंतर्गत फारेस्ट गेस्ट हाउस,राजराजेश्वरी मंदिर,झाड़ेश्वर महादेव मंदिर वायुवीरा मंदिर जगत्गुरु शंक़राचार्य आरोग्य केंद्र,विद्यालय समेत अन्य रमणीक स्थानो का अवलोकन किया.इस दौरान आरसीसीएफ जब्बार सिंह ने विश्व कल्याण आश्रम क्षेत्र के प्राकृतिक खूबसूरती को देखते हुए काफी प्रसन्न हुए.वहीं होली के दौरान आयोजित धार्मिक अनुष्ठाण एवं नेत्र शिविर आयोजन को लेकर जानकारी ली.उन्होंने बताया कि वे क्षेत्र भ्रमण के उद्देश्य से यहां पहुंचे हैं.उन्होंने आश्रम परिसर स्थित फ़ारेस्ट गेस्ट हाउस का रेनोवेशन कराये जाने की जानकारी दी.मौके पर सीएफ आशुतोष कुमार, चाईबासा डीएफओ सत्यम कुमार, कोल्हान डीएफओ अभिषेक भूषण, सारंडा डीएफओ चंद्रबली प्रसाद सिन्हा, सरायकेला डीएफओ नारायण भूषण, रेंजर केपी सिन्ह,रेंजर बिजय कुमार,समेत वनकर्मी मौजुद थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.