जलने से महीला की मौत.

मनोहरपुर:मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाँव ढिपा,भूमिज टोला की 32 वर्षीय महीला उर्मिला सूरिन के जलने से मौत हो गई.मिली जानकारी के मुताबिक़ मृतक महीला शाम को चूल्हे में अपने घर पर खाना बना रही थी.इस दौरान उसकी साड़ी में आग लग गई.उस वक़्त महीला घर पर अकेली थी.वहीं अत्यधिक जलने से महीला की मौत हो गई थी.इसकी जानकारी घर पर आने पर उसके परिजनो को लगी.तब तक महीला की मौत हो चुकी थी.वहीं गाँव वालों ने इस अप्रिय घटना को लेकर बैठक बुलाई गई,जिसमें मृतक महीला के परिजन व मृतक के पती के परिजन उपस्तिथ थे.बैठक में निर्णय के बाद सर्वसम्मति से मृतक महीला का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप