मनोहरपुर-अवैध बिजली चोरी के विरुद्ध विभाग ने की छापेमारी,17 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज.


मनोहरपुर:बकाया बिजली बिल वसूली एवं अवैध बिजली चोरी के विरुद्ध में बुधवार को विभाग के सहायक अभियंता मुरलीधर ओझा के नेतृत्व में मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत मनोहरपुर व आस पास क्षेत्र के अलावा कोलपोटका पंचायत के धानापाली,कोलपोटका,रेंगाड़बेड़ा,अभयपुर में सघन छापेमारी की गई.इस दौरान अवैध रूप से बिजली चोरी के आरोप में मनोहरपुर थाने में 17 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया.साथ ही बिजली उपभोक्ताओं से 27 हज़ार ₹.बकाया राशी का वसूली की गई.इस छापेमारी में मुख्य रूप से कनीय अभियंता कफ़ील अंसारी.दिनेश लोहार,अजय महतो,लखिंदर गोप,पत्रस धनवार समेत अन्य बिजली कर्मी उपस्तिथ थे.
====================
अवैध कनेक्शन एवं बकाया बिजली बिल वसूली को लेकर होगी कारवाई:-
————————————
सहायक अभियंता मुरलीधर ओझा ने कहा की उपभोक्ताओं का बकाया बिजली बिल की वसूली एवं अवैध बिजली चोरी को लेकर विभाग काफ़ी गंभीर है.इसको लेकर लगातार छापामारी की जाएगी.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.