सड़क हादसें में दो गंभीर,रेफर

मनोहरपुर थाना क्षेत्र के ढिपा के समीप मंगलवार की शाम लगभग साढ़े छः बजे हुए बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में घाघरा निवासी 20 वर्षीय सुकरा पूर्ति व 22वर्षीय सावन बहन्दा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक ईलाज के बाद दोनोँ को बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से सवार होकर घाघरा से ढिपा जा रहे थे ।इसी दौरान ढिपा के समीप  बाइक अनियंत्रित  होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिससे दोनों के सर में गंभीर चोट लगी है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.