कुड़मी.कुर्मी को आदिवासी बनाए जाने का होगा विरोध-बामीया माँझी.

मनोहरपुर:कुड़मी,कुर्मी को आदिवासी का दर्जा देने को लेकर आदिवासी सांसद,विधायक,मंत्री व जनप्रतिनिधी नौटंकी ना करें.पूर्व ज़िला परिषद सदस्य एवं झामुमो नेता बामीया माँझी ने इसे आदिवासियों के हीत के विरुद्ध में बताया.किसी भी हालत में कुड़मी,कुर्मीयों को आदिवासी बनने नहीं दिया जाएगा.इसका पुरज़ोर विरोध  किया जाएगा.उन्होंने कहा की  कुड़मी,कुर्मी व मूल आदिवासी के साथ कोई मेल नहीं है.उनकी अलग पहचान व संस्कृति है.कुड़मी,कुर्मी के आदिवासी का दर्जा मिलने पर इसका ख़ामियाज़ा मूल आदिवासियों का ही होगा.उन्होंने कहा की सूबे में आदिवासियों के हीत में बिरसा मुंडा,सीधूकान्हू के बलिदान से ही सीएनटी व एसपीटी एक्ट लागू है.वहीं कुड़मी,कुर्मी यदी आदिवासी बन जायेंगे इसका धातक़ दुष्परिणाम होगा.जिससे बेरहमी से आदिवासियों का ज़मीन लूट लिया जाएगा.जिस तरह अमेरिका से रेड इंडियन आदिवासी ख़त्म हो गया उसी प्रकार झारखंड से भी मूल आदिवासी संस्कृति समाप्त हो जाएगा.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.