लाँकडाउन के दौरान साप्ताहिक हाट बाजार समेत अन्य दुकान बंद रहेगा .


मनोहरपुर:कोरोना संक्रमण को देखते राज्य में 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह मना रहीं हैं.इस दौरान साप्ताहिक हाट बाजार पुर्णतः बंद रहेंगी.तेज़ी से बढ़ते कोरोना संक्रमन को लेकर जनहित में स्थानीय प्रशासन की ओर से घोषणा की गई है.इस दौरान सिर्फ़ अतीआवश्यक दुकानें जिसमें किराना दुकान, सब्जी दुकान, दवाएं दुकान एंव निर्माण सामग्री की दुकानें खुली रहेंगी.वहीं मिठाई दुकान व होटलों में बैठकर खिलाने की इजाजत नहीं होंगी.दुकानदार अपने दुकान में सिर्फ़ 5 ग्राहकों से अधिक ग्राहकों की भीड़ नहीं लगाने की अपील की गई है.आदेश नहीं मानने वाले दुकानदारो पर अंचल प्रशासन की ओर से संबंधित दुकानो को सील कर उनसे जुर्माना वसूली की जाऐगी.वहीं अंचल प्रशासन ने आम लोगों से अपील किया है की अनावश्यक घर से बहार ना निकले,घर से बाहर निकलने पर सोशल डिस्टेन्शन का अनुपालन करने एवं मास्क का इस्तेमाल आवश्यक रूप से करने का निर्देश दिया है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.