मनोहरपुर, जरायकेला_सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.

मनोहरपुर: शनिवार सुबह जरायकेला थाना क्षेत्र के पचपहिया गांव के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बायक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक 20 वर्षीय सिरनुस टोप्पो आनंदपुर थाना अंतर्गत ग्राम झारबेड़ा,महलीतोपा का रहने वाला है. उसके सर व चेहरे पर गंभीर चोट लगी है.सूचना मिलने पर जरायकेला पुलीस गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र मनोहरपुर में भर्ती कराया. जहां स्थानीय चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को वेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया है. परीजनो के मुताबिक सिरनुस टोप्पो अपने घर से आज सुबह अपने बाईक से निकला था. युवक जरायकेला से मनोहरपुर की ओर आ रहा था. तभी पचपहिया गांव के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया. और गंभीर रूप से घायल हो गया.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.