मनोहरपुर,रायकेरा में कोरोना जाँच के लिए लगाया गया हेल्थ कैंप.

मनोहरपुर:क्षेत्र में कोवीड.19,के मद्देनज़र कोरोना जाँच का अभियान चलाया गया.इसके तहत मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत रायकेरा गांव में प्रखंड प्रसासन के आदेश पर कोरोना जाँच हेल्थ कैंप शिविर लगाया गया। शिविर में कुल (30)कोरोना जाँच के लिए टुरुनेट सैम्पल लिया गया। इस संबंध में मनोहरपुर थाना प्रभारी अमीत कुमार ने बताया कि विगत दिन कोरोना महामारी रोकथाम को लेकर रायकेरा पंचायत के विभिन्न गाँवों का उन्होंने दौरा किया था.इस दौरान मुखिया,वार्ड सदस्यों समेत गांव के ही ग्रामीणों ने उन्हें बताया था कि गांव के लगभग काफ़ी लोगो की तबियत खराब है। जिसके बाद थाना प्रभारी अमीत कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी.वहीं मनोहरपुर सीएचसी प्रभारी ने इसपर त्वरित कारवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग की और से सोमवार को ही कोरोना जाँच शिविर लगाया गया था। जिसमे कुल 30 कोरोना जाँच हेतू सैम्पल लिया गया। इस मौके पर डॉक्टर उत्पल मुर्मू, लैबटेक्नीशियन अरविन्द कुमार,समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-ज़हरीले सर्पदंश से महिला गंभीर,सीएचसी में इलाजरत्त.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.