मनोहरपुर-दोनो हाथो से दिव्यांग गुलशन लोहार ने लिया बाँए पैर के जाँघ में कोवीड-19 वैक्सिन का टीका,वैक्सिनेशन पर दिगभ्रमित लोगों को दिया संदेश.

मनोहरपुर:कोवीड-19 वैक्सिनेशन को लेकर दिगभ्रमित लोगों के लिए मनोहरपुर बरंगा गाँव के रहने वाले दोनो हाथों से दिव्यांग गुलशन लोहार ने अपने बाँए पैर के जाँघ में कोवीड-19 वैक्सिन का टीका लेकर एक उदाहरण पेश किया है.मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दिव्यांग गुलशन लोहार को कोरोना का वैक्सीन दोनो हाथों से दिव्यांग होने के कारण उनको बाँए पैर के जाँघ में कोरोना का वैक्सीन दिया गया है.मौक्के पर दिव्यांग गुलशन कुमार ने कहा की,वैक्सिन लेने के बाद उन्हें कोई भी दिक़्क़तें नहीं हुई है.कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए उन्होंने कहा,की कोवीड वैक्सिन का टीका लेना ही एकमात्र विकल्प है.कुछ लोग कोवीड वैक्सिनेशन को लेकर दिगभ्रमित है.मैं उनलोगों से कहना चाहता हूँ,की वे बिना भय के अपनी बारी आने पर कोवीड वैक्सिन का टीका अवश्य लें.ताकी हम सब कोरोना संक़्रमन महामारी पर विजय हासिल कर सकें.

 दोनो हाथों से दिव्यांग गुलशन लोहार कोवीड वैक्सिन का टीका लेकर दूसरों के लिए एक मिशाल पेश किया है,हाथ के वजाय उन्हें पैर में टीका दिया गया है.जोकी हरहाल में कोवीड वैक्सिन का टीका कोरोना संक़्रमन से बचाव के लिए पूरी तरह से सुरक्षित व सफल है.डा.उत्पल मुर्मू,पूर्व चिकित्सा प्रभारी.सीएचसी,मनोहरपुर.



Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.