मनोहरपुर-वीकेंड बंद के दौरान पुलीस अलर्ट,शहर में पसरा सन्नाटा.

मनोहरपुर: वीकेंड बंद के दौरान रविवार  को मनोहरपुर शहर व आस पास क्षेत्र में पुरी तरह सन्नाटा पसरा रहा.जिससे सड़क पर लोगों का आवागमन पुरी तरह सुनी रही.स्थानीय पुलीस ने एहतियात के तौर पर कोवीड-19, स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के मद्देनज़र शनिवार को संपूर्ण लॉकडाउन का अनुपालन कराते दिखे.इस दौरान मनोहरपुर सर्किल पाँच थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोहरपुर,आनंदपुर,ज़रायक़ेला,छोटानागरा व चिरिया ओपी थाना क्षेत्र से गुज़रने वाले मुख्य मार्गों एवं अंतर्राजिय मार्गों पर पुलीस के द्वारा गस्ती अभियान चलाया गया.साथ ही बेवजह घर से बाहर निकलने वालों से उचीत कारनो की जानकारी ली गई.वहीं बेवजह बाहर निकलने वालों से पुलीस ने हिदायत करते हुए पुनः वापस जाने को कहां.
इस मौक्के पर मनोहरपुर थाना प्रभारी अमीत कुमार,जरायकेला थाना प्रभारी आशीष कुमार भारद्वाज,आनंदपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार,एवं छोटानागरा थाना प्रभारी तूफ़ैल खान समेत सहायक पुलीस कर्मी मौजूद थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-ज़हरीले सर्पदंश से महिला गंभीर,सीएचसी में इलाजरत्त.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.