मनोहरपुर,गोपीपुर-सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल,सीएचसी में इलाजरत.

मनोहरपुर:गुरुवार देर शाम मनोहरपुर,धानापाली-राऊरकेला मुख्य मार्ग स्तिथ गोपीपुर गाँव के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गया.स्थानीय लोगों की मद्त से दोनो घायल युवक को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.जहाँ स्थानीय चिकित्सकों के देख रेख में घायल युवकों का इलाज चल रहा है.घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक़ बरंगा,उर्किया मुंडाटोला के 36 वर्षीय जागीर सिंह पूर्ति और रेंगाड़बेड़ा गाँव टोला छापाटाड़ के 22 वर्षीय युवक आशीष कंडुलना दोनो युवक बायक से मनोहरपुर बाज़ार से अपने गाँव उर्किया लौट रहे थे.बायक जागीर सिंह पूर्ति चला रहा था.वहीं गोपीपुर गाँव के समीप तेज़ रफ़्तार से जा रहे बायक के सामने एक कुत्ता आ गया.जिससे बायक दुर्घटनाग्रस्त हो गया.और इस दुर्घटना में जहाँ बायक सवार दोनो युवक घायल हो गया.वहीं बायक के चपेट में आने से मौक्के पर कुत्ते की मौत हो गई.वहीं स्थानीय लोगों ने फ़ौरन 108 सरकारी एंबुलेंस को सूचित कर घटना स्थल पर बुलाया और दोनो घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.जहाँ घायल युवकों का इलाज चल रहा है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.