कल से गोइलकेरा-डेरोवाँ के विच ट्रांसमिशन टावर निर्माण कार्य से ग़ोईलकेरा एवं मनोहरपुर गांवों में तीन दिनों तक सुबह 8 से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगी बिजली-जेई कफ़ील अंसारी.


मनोहरपुर:26 जुलाई से 28 जुलाई तक गोइलकेरा के समीज और घोड़ाडूबा फीडरों में बिजली आपूर्ति सेवा बाधित रहेगी। कनीय अभियंता कफील अंसारी ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया की कल से गोईलकेरा और डेरोवाँ के विच ट्रांसमिशन टावर निर्माण का कार्य शुरू किया जायगा।जिसके चलते दोनों फीडरों में 26, 27 और 28 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ती सेवा बाधित रहेगी। इसका असर समीज के अलावा मनोहरपुर प्रखंड के घाघरा, ढीपा, पोसैता और गोइलकेरा के डेरोवा, घोडाडूबा, केबरा आदि गांवों में पड़ेगा। 26 जुलाई सोमवार से गोइलकेरा ग्रिड से डेरोवाँ के विच ट्रांसमिशन टावर लगाने का कार्य किया जाएगा।जिसके चलते बिजली आपूर्ती सेवा बाधित होने से विभाग ने इसके लिए उपभोक्ताओं से खेद जताया है।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.