चाईबासा-वर्दी मेरा जुनून जिला कमेटि के पदाधिकारी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जेबी तूबिद से मिले,पुष्पग़ुच्छ देकर उन्हें किया स्वागत.

चाईबासा:वर्दी मेरा जुनून युवा संगठन के जिला कमेटी ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व आईएएस अधिकारी जेबी तुबिद से मिले।साथ ही संगठन की ओर से उन्हें पुष्पग़ुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।वहीं श्री तुबिद ने संगठन के सदस्यो का हौशला अफ़्जाई करते हुए कहा,कि नौजवानों के लिए वर्दी मेरा जुनून एक आशा की किरण लेकर आई है। सभी पदाधिकारी निस्वार्थ भाव से सेवा दे रहे हैं।मैं आपके कार्यों से प्रभावित हूं।साथ ही उन्होंने कहा कि वे हर संभव आपके साथ हूँ और मदद के लिए मैं तैयार हूं। मौके पर उपस्थित वर्दी मेरा जुनून के जिला अध्यक्ष नितेश कुमार ,सचिव सुशांत कुमार नायक, सलाहकार हेमंत संडिल मौजूद थे।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.