मनोहरपुर-गोयलकेरा पथ चौड़ीकरण हेतू पीडब्लूडी विभाग द्वारा रैयत भूमी का किया गया अधिग्रहन का मुआवजा नहीं मिलने से रैयतो में असंतोष,रैयत आंदोलन करने पर बाध्य.

 मनोहरपुर: आज डिम्बुली पंचायत के हाकागुई में मुण्डा शैनुजैक चाम्पिया की अध्यक्षता में रैयतों की बैठक हुई.बैठक में आदिवासी समन्वय समिति के संयोजक सुशील बारला को विशेष रूप से अमंत्रित किया गया. जिसमें वर्ष 2017-2018 में गोईलकेरा से मनोहरपुर PWD पथ का मजबुतीकरण एवं चौड़ीकरण के नाम पर आदिवासी,मूलवासी रैयतों का जमीन बिना अधिग्रहण किए उक्त सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबुतीकरण किए जाने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।रैयत भू-अर्जन विभाग के सूचना अनुसार सभी दस्तावेजों को एक वर्ष पूर्व संलग्न कर अंचल कार्यालय में जमा कर दिया गया है।बावजुद अभी तक मुवावजा का भुगतान नहीं किया जा रहा है।रैयत PWD कार्यालय,भू-अर्जन कार्यालय, अंचल कार्यालय का चक्कर काटते-काटते परेशान है।आज के बैठक में यह निर्णय लिया गया,कि ग्राम-सभा-हाकागुई के सदस्य अंचल अधिकारी, मनोहरपुर से इस बावत उनसे मुलाक़ात करेंगे।यदी सकारात्मक जबाब नहीं मिलने पर गोईलकेरा से मनोहरपुर तक के तमाम रैयत गोलबंध होकर वृहद् आन्दोलन करेंगे।जिसकी जवाबदेही प्रशासन की होगी।बैठक में पूर्व सैनिक निस्तार चेरोवा,बलदेव जाते,मनोहर चाम्पिया,पौलुस केरकेट्टा सहित काफी संख्या में रैयत उपस्तिथ थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.