मनोहरपुर-कमारबेड़ा समीप सड़क दुर्घटना में एक गंभीर व दो आंशिक रूप से ज़ख़्मी,सीएचसी में इलाजरत.

मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाँव कमारबेड़ा के समीप सोमवार सुबह सड़क दुर्घटना में तीन घायल हो गये.तीनो को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया.इस दुर्घटना में घायल महीला 55 वर्षीय गुलाबी डांग के माथे पर गंभीर चोट लगी है.वहीं 45 वर्षीय महीला ललिता जामुदा एवं 15 वर्षीय किशोरी सुधारानी सिद्धू आंशिक रूप से चोटिल है.तीनो चिड़िया के रहने वाले है.मिली जानकारी के मुताबिक़ चिड़िया से छोटा हाथी सवारी वाहन से सवार यात्री मनोहरपुर आ रहे थे.तभी कमारबेड़ा के समीप तीखे मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे एक कैंपर वाहन चालक ने उक्त छोटा हाथी सवारी वाहन को साइड से टक्कर मार दिया.जिससे छोटा हाथी में सवार तीन यात्री चोटिल हो गए.वहीं इस दुर्घटना में घायल महीला गुलाबी डांग का मनोहरपुर सीएचसी में इलाजरत है.साथ ही आंशिक रूप से चोटिल महीला ललिता जामुदा एवं किशोरी सुधारानी सिद्धू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.जबक़ी मनोहरपुर पुलीस इस घटना को लेकर अग्रेतर कारवाई में जुटी.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-ज़हरीले सर्पदंश से महिला गंभीर,सीएचसी में इलाजरत्त.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.