मनोहरपुर-शातिर चोर को पुलीस ने किया गिरफ़्तार,भेजा गया जेल.

मनोहरपुर:विगत दिन 25 सितंबर को गोपीपुर शिव मंदिर में चोरी को लेकर मनोहरपुर थाना में मामला दर्ज किया गया.इसके आलोक में मनोहरपुर थाना प्रभारी अमीत कुमार ने अपने स्तर से खंगालना शुरू किया.और दो दिनो के भीतर इस चोरी कांड का उदभेदन कर दिया.वहीं इस चोरी कांड में संलिप्त मुख्य आरोपी को आज मंगलवार सुबह रेल क्रोसिंग के समीप घात लगाकर मनोहरपुर पुलीस ने उक्त शातिर चोर को गिरफ़्तार किया है.गिरफ़्तार 19 वर्षीय युवक रुशु कच्छप उर्फ़ बसंत कच्छप आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोबोकेड़ा कोलेडा स्कूल के समीप गाँव का रहने वाला है.युवक शातिर चोर है.मनोहरपुर अंतर्गत गोपीपुर शिव मंदिर में दानपेटी का ताला तोड़कर 5000/₹.दान राशी एवं अपने गाँव के अलावा आनंदपुर व मनोहरपुर थाना क्षेत्र में पूर्व में भी कई स्थानो में चोरी करने की बात उसने क़बूल की है.वहीं मनोहरपुर थाना चोरी कांड संख्या 28/2021 दिनांक.25.09.2021 के तहत गिरफ़्तार अप्राथमिक अभियुक्त रुशु कच्छप उर्फ़ बसंत कच्छप को आज न्यायिक अभिरक्षा में चाईबासा चालान किया गया.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.