आनंदपुर-पीएलएफआइ सदस्य सुकराम टोपनो को पुलीस ने लिया रिमांड,उसकी निशानदेही पर डीबीबीएल 01 दोनाली बंदूक़ किया बरामद.

मनोहरपुर:आनंदपुर थाना क्षेत्र में पुलीस की सक्रियता से जहाँ पीएलएफआइ की गतिविधि व दहशतगर्दी पर अंकुश लगा है.वहीं क्षेत्र से एरिया कमांडर सूजित कुमार राम उर्फ़ साहु जी समेत दर्जन भर पीएलएफआइ सदस्य व समर्थकों की गिरफ़्तारी से प्रतिबंधित नक्सली संगठन की गतिविधि व दहशतगर्दी से लोगों में सुकून व शांति का माहौल है.वहीं पिछले दिन आनंदपुर थाना के जोमित्री गाँव से गिरफ़्तार पीएलएफआइ सदस्य सुकराम टोपनो को आनंदपुर पुलीस चायबासा जेल से दो दिनो के रिमांड पर आनंदपुर थाना में लाया गया है.वहीं पुलिस के मुताबिक़ जोमित्रि गाँव के रहने वाले सुकराम सिल्ली और सुकराम टोपनो एरिया कमांडर साहुजी के लिए लेवी वसुली और सामान लाने ले जाने का काम करता था.फ़िलहाल सुकराम सिल्ली पुलीस के पकड़ से बाहर है.वहीं जेल से रिमांड में लिए सुकराम टोपनो की निशानदेही पर उनके घर जोमित्रि के समीप झाड़ी से डीबीबीएल 01 दोनाली बंदूक़ बरामद किया गया है.विदित हो की यह दोनाली बंदूक़ एरिया कमांडर साहु जी का है साथ ही उनसे पुलीस को पीएलएफआइ से जुड़े अन्य गतिविधियों की जानकारी होने का भी ख़ुलासा हुआ है.इसके रिमांड से पुलीस को भारी कामयाबी मिलने की संभावनायें है.आनंदपुर पुलीस के द्वारा दो दीनो की रिमांड ख़त्म होने पर पीएलएफआइ सदस्य सुकराम तोपनो क़ो आज दिनांक 25 अक्टूबर दिन सोमवार को पुनःचायबासा जेल भेजा गया.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.