मनोहरपुर-जंगली हाथियों ने बरंगा पंचायत के उर्किया व रायकेरा पंचायत में मचाया उत्पात,भारी मात्रा में धान फ़सल को पहूँचाया क्षति.

मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत बरंगा पंचायत के उर्किया,मुहलडीहा एवं रायकेरा पंचायत के ऊँधन,तरतरा,खुदपोस,कुड़ना में विती रात दर्जन भर जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया है.जिससे उर्किया व मुहलडीहा गाँव के दर्जन भर ग्रामीण किसानो के खेतों में लगे धान फ़सलों को क्षति पहूँचाया है.और जाते जाते हाथियों ने कई एकड़ खेतों में लगे धान फ़सलों को रौंद डाला है.वहीं जंगली हाथियों के झुंडो ने उर्किया गाँव वनटोला के सूरज धनवार का एक एकड़ से अधिक धान फ़सल को खा गया है.वहीं ग्रामीनो के द्वारा भगाए जाने के दौरान जंगली हाथियों के झुंडों ने उर्किया वनटोला के राजधन धनवार,दिलीप धनवार,लखन धनवार,राजेश धनवार,एवं उर्किया महतो टोला के सुरेश कौवा,केवल कौवा,मंगरू कौवा के अलावा मुहलडीहा ऊँधन स्कूल टोलासमीप मिथुन महतो समेत दर्जनो ग्रामीण किसानो का खेतों में लेग धान फ़सलों को क्षति पहूँचाया है.जंगली हाथियों के उत्पात से जहाँ ग्रामीण किसान आहत है,वहीं लोगों में दहशत् ब्याप्त है.पीड़ित ग्रामीनो ने बताया की,जंगली हाथियों के झुंडो को आनंदपुर के ग्रामीणों के द्वारा खदेड़े जाने से उर्किया गाँव में एक सप्ताह के भीतर जंगली हाथियों ने दूसरी बार उत्पात मचाया है.जबकी पीड़ित ग्रामीनो ने जंगली हाथियों से सुरक्षा एवं क्षतिपुर्ती हेतू वनविभाग से गुहार लगाई है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.