मनोहरपुर-डूकुरडीह एतवा मुंडारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुरेश हो गिरफ़्तार,गया जेल.

मनोहरपुर थाना के डूकुरडीह गाँव में बृध एतवा मुंडारी की हत्याकांड का मास्टर मायंड मुख्य अभियुक्त 30 वर्षीय सुरेश बाडिंग उर्फ़ सुरेश हो को मनोहरपुर पुलीस रविवार को उसके घर डूकुरडीह से गिरफ़्तार किया है.आज उसे दिनांक 25 अक्टूबर दिन सोमवार को न्यायिक अभिरक्षा में चाईबासा भेजा गया.एतवा मुंडारी के हत्या में शामिल पूर्व में डूकुरडीह से गिरफ़्तार नंदकिशोर हो उर्फ़ बिरु एवं लखन मुंडारी उर्फ़ छोटे दोनो अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर जेल भेजा जा चुका है.इस हत्याकांड में फ़रार मुख्य अभियुक्त सुरेश हो को रविवार को पुलीस उसके घर से गिरफ़्तार किया है.वहीं अभियुक्त सुरेश हो पुलीस के समच्छ अपना जुर्म क़बूल करते हुए उन्होंने इस हत्या कांड में अपनी संलिपत्ता स्वीकार की है.साथ ही बृध एतवा मुंडारी की हत्या पर अफ़सोश करते हुए उसने पुलीस को बताया,की नशे की हालत में इतना बड़ा अपराध हो गया है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-ज़हरीले सर्पदंश से महिला गंभीर,सीएचसी में इलाजरत्त.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.