मनोहरपुर-पढ़ाई छोड़ चुके दिव्यांग किशोर को,युवा समाजसेवी संतोष ने पुनः पढ़ने एवं दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने का दिलाया भरोसा.

प्रखंड के रोंगो गाँव के दिव्यांग किशोर सूलेमान चेरोवा को पुनः आगे पढ़ने को लेकर मनोहरपुर बाज़ार निवासी युवा समाजसेवी संतोष गुप्ता उर्फ़ गुडलाल ने उन्हें प्रेरित करते हुए दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने का भरोसा दिलाया है.विदित हो की अपने माता पिता के निधन से किशोर सूलेमान ने आर्थिक तंगी के चलते वे अपनी आगे की पढ़ाई छोड़ दी है.रोंगो गाँव के रहने वाले सूलेमान बाँए हाथ से विकलांग है.फिलहाल वह अपने बृध दादु के संग रहता है.उनके बढ़े भाई बेंगलूर में दिहाड़ी मज़दूरी करता है.जिससे किसी तरह कुछ पैसे भेजने पर ही इनका गुज़ारा होता है.घर की माली हालात ठीक नहीं होने के चलते कक्षा 9 वीं का छात्र सूलेमान अपनी आगे की पढ़ाई छोड़ दी है.वहीं युवा समाजसेवी संतोष गुप्ता ने उन्हें आर्थिक सहायता के अलावा आगे की पढ़ाई एवं चाईबासा ले जाकर उन्हें दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने का भरोसा दिलाया है.ताकी सूलेमान को सभी प्रकार की सरकारी सहायता मिल सके.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.