मनोहरपुर-बिरसा जयंती पर मेदासाई में एकलव्य विद्यालय का हुआ अनावरण,एवं दर्शकों ने देखा प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का लाईभ प्रसारण.

मनोहरपुर:प्रखंड के मेदासाई गांव में भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती,जनजातीय गौरव दिवस पर राष्ट्रीय परियोजना निर्माण निगम लिमिटेड के द्वारा एकलव्य विधालय का सोमवार को अनावरण का आयोजन किया गया.बतौर मुख्य अतिथि जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन एवं विशिष्ठ अतिथि बीडीओ हरि उरांव,सीओ रविशराज सिंह,जिप सदस्य रंजीत यादव,सांसद प्रतिनिधी जयप्रकाश महतो उपस्थित थे.आयोजन से पूर्व भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शिलापट्ट का अनावरण एवं लाईभ प्रसारण का सुभारंभ किया गया.इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा जी का भोपाल से प्रसारित लाईभ प्रसारण का अतिथियों व ग्रामीणों ने प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भाषण को देखा।मौके पर एनपीसीसी के प्रतिनिधि समेत काफ़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.