मनोहरपुर-बानो थाना से चोरी का ट्रेक्टर,पुलीस द्वारा मनोहरपुर बरंगा से किया बरामद.

 मनोहरपुर:बानो थाना क्षेत्र से एक ट्रेक्टर की हुई चोरी आज शुक्रवार सुबह मनोहरपुर थाना क्षेत्र बरंगा से बरामद किया गया है.बानो थाना में दर्ज ट्रेक्टर चोरी कांड दिनांक 18.11.21 के आरोपी के निशानदेही पर बानो एवं मनोहरपुर पुलीस के संयुक्त छापामारी टीम ने आज सुबह बरंगा गाँव के प्रशांत रज़क के घर से चोरी का ट्रेक्टर को बरामद किया है.साथ ही बानो पुलीस ने उक्त ट्रेक्टर और प्रशांत रज़क को भी अपने कस्टडी में लेकर बानो थाना ले गया है.24 घंटे के भीतर इस चोरी की घटना का उदभेदन मनोहरपुर थाना प्रभारी अमीत कुमार के सूझ बूझ व प्रयास से कामयाबी मिली है.वहीं बानो पुलीस उक्त ट्रेक्टर की चोरी की बरामदगी एवं पकड़े गये आरोपीयों पर अग्रेतर कारवाई कर रही है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.