जरायकेला-पुत्रीहंता आरोपी पिता गिरफ़्तार,गया जेल.

मनोहरपुर:पुत्री हत्याकांड का आरोपी पिता को ज़रायक़ेला पुलीस ज़रायक़ेला थाना के मकरंडा से गिरफ़्तार किया है.वहीं जरायकेला पुलीस आरोपी पिता सनिका टोपनो को आज दिनांक 19 दिसम्बर दिन रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है.पुत्री हत्या का मामला आरोपी के पत्नी प्रेमा टोपनो के फ़र्द बयान पर दर्ज कराया गया है.इस दर्दनाक हत्या का सिर्फ़ कारण पिता द्वारा अपनी ही एक वर्ष की बच्ची मंसूरी टोपनो के रोने का कारण है.यह घटना विती शनिवार देर रात की है.अग्रेतर कारवाई करते हुए मृत बच्ची के शव को क़ब्ज़े में लेकर ज़रायक़ेला पुलीस पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है.साथ ही हत्या में प्रयुक्त टाँगी को बरामद कर आरोपी पिता को गिरफ़्तार कर आज न्यायिक अभिरक्षा में चायबासा जेल भेजा गया.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.