आनंदपुर-कृषि को बढ़ावा देने के लिए,किसानो को उन्नत बीज का किया वितरण.

मनोहरपुर:आनंदपुर प्रखंड में कृषि को बढ़ावा हेतू शुक्रवार को प्रखंड कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में (टीआरएफए) योजना अंतर्गत किसानो के बीच उन्नत बीज का वितरण किया गया.जिसमें प्रखंड के बेड़ाकेन्दूदा,बेड़ातुलूंडा एवं कुड़ना गाँव अंतर्गत 68 लाभुक किसानो को निशुल्क 24 किलो उन्नत चना बीज का पैकेट प्रत्येक उन सभीकिसानो के बीच वितरण किया गया.साथ ही किसानो को आधुनिक तकनीकी से चना की खेती करने के बारे जानकारी दी गई.इस मौक्के पर बीडीओ जयंत जेरोम लकड़ा,बीटीएम आभाश चक्रपाणि,आनंदपुर मुखिया मुनिलाल सुरीन,वार्ड सदस्य कुशल टोपनो,ग्राम मुंडा रघुनाथ सिंह,किसान मित्र विश्वनाथ सिंह समेत काफ़ी संख्या में लाभुक किसान उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.