मनोहरपुर-विधान सभा क्षेत्र के चार प्रखंड में,हाई मास्ट लाइट टावर का निर्माण युधस्तर पर जारी.

मनोहरपुर-सुबे के कबिना मंत्री एवं मनोहरपुर के विधायक जोबा माँझी(महीला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग) की अनुसंशा पर मनोहरपुर विधान सभा के चार प्रखंड अंतर्गत जिसमें मनोहरपुर,आंनदपुर,सोनुआ एवं गोयलकेरा के विभिन चौक चौराहों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थानो में हाई मास्ट लाइट टावर का निर्माण किया जा रहा है.जिसका निर्माण झारखंड रिन्युवल एनर्जी डेवलपमेंट अॉथोरिटि(ज्रेडा) राँची के द्वारा कराया जा रहा है.हाई मास्ट लाइट टावर का निर्माण मनोहरपुर प्रखंड के थाना चौक,अंकुवा चौक,संत नरसिंह बालिका उच्च विद्यालय,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोहरपुर समीप एवं रामधनी चौक के समीप.आनंदपुर प्रखंड के समिज आश्रम,भालडूँगरी चौक एवं आनंदपुर बाज़ार चौक,सोनुआ प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनुआ,चाँदनी चौक एवं फोरेस्ट नाका चौक एवं गोयलकेरा प्रखंड के मस्जिद के समीप,इंदिरा चौक एवं मार्शल चौक के समीप किया जाएगा.फ़िलहाल मनोहरपुर में रामधनी चौक,आनंदपुर में भालडूँगरी चौक,सोनुआ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और गोयलकेरा में इंदिरा चौक के समीप निर्माण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है.विदित हो,की उपरोक्त सभी हाई मास्ट लाइट टावर का निर्माण के उपरांत विधिवत्त उद्घाटन मंत्री जोबा माँझी के द्वारा किया जाएगा.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित