मनोहरपुर-चिरिया में चार दिनो से ठप्प बीएसएनएल सेवा हुआ पुनः बहाल,विभाग के प्रति उपभोक्ताओं में दिखी नाराज़गी.

मनोहरपुर:प्रखंड अंतर्गत चिरिया माइंस मे बी एस एन एल का नेटवर्क चार दिनो से ठप्प रहने के बाद विती मंगलवार देर रात 10 बजे के बाद पुनः दूरसंचार सेवा बहाल हुई है.बताते चलें की चिरिया माइंस व आस पास क्षेत्र में नेटवर्क के अचानक कट जाने से चार दिनों तक उपभोक्ता परेशान थे.यूं कह सकते हैं,कि चिरिया स्थित बी एस एन एल के उपभोक्ता चार दिनों तक देश दुनिया से भी पूरी तरहकटे रहे.बताते चलें की चिरिया मेंबी एस एन एल का नेटवर्क पहली बार नही कटी है, अक्सर चिरिया में नेटवर्क कटती ही रहती हैं.मामूली तकनीकी खराबी में भी नेटवर्क को ठीक होने मे अधिकारियों के उदासीनता के चलते कई कई दिन लग जाते है.जिससे बी एस एन एल उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति भारी नाराज़गी देखा जा रहा है.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित