मनोहरपुर-मेदासाई में 7 लोगों पर टोका लगाकर बिजली चोरी का आरोप,थाना में दर्ज हुआ मामला.

मनोहरपुरःमनोहरपुर के मेदासाई गाँव में टोका लगाकर अवैध रूप से बिजली चोरी के आरोप में मंगलवार को बिजली विभाग के द्वारा 7 लोगों के ऊपर मनोहरपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ गुप्त सूचना पर बिजली विभाग के कनीय अभियंता दिवाकर उराँव के नेतृत्व में मंगलवार को मनोहरपुर के गाँव मेदासाई में अवैध रूप से बिजली चोरी को लेकर छापामारी किया गया.इस दौरान 7 लोगों के घरों में टोका के ज़रिए अवैध रूप से बिजली कि चोरी करने का मामला सामने आया है.इस छापामारी के दौरान बिजली चोरी में प्रयुक्त सैकड़ों मीटर बिजली के तार आदी बरामद किया गया है.वहीं विभाग के द्वारा अग्रेतर कारवाई के लिए मनोहरपुर थाना में 7 लोगों के ऊपर मामला दर्ज कराया गया है.मौक्के पर छापामारी में कनीय अभियंता दिवाकर उराँव लायनमेन दिनेश लोहार,संतोष कुमार समेत अन्य बिजली कर्मी उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.

एस.एस.आई.पी प्लस टू हाई स्कूल मनोहरपुर में अभिभावक-शिक्षक बैठक, शिक्षा के महत्व पर हुई सार्थक चर्चा