चिरिया का गांधी मैदान बना पशुओं का अड्डा।

राजेश सिंह मनोहरपुर/(चिरिया न्यूज़) चिरिया का गांधी मैदान इन दिनों जानवरों का चारागाह बना हुआ है, जंगलों मे चरने के बाद शाम होते ही जानवर मैदान की ओर रुख करते हैं, और देखते ही देखते मैदान जानवरों से भर जाते है, इससे मैदान होते हुए आवागमन करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, सुबह जब जानवर चरने के लिए मैदान छोड़ते हैं तब मैदान गोबर व गंदगियों से भर जाता है, मैदान से बाहर निकलने के लिए एक मुख्य गेट है किंतु कुछ शरारती तत्वों द्वारा गेट को खोल दिया जाता है, जिससे जानवर आसानी से मैदान के अंदर प्रवेश कर जाते हैं, और मैदान गंदगियों से भर जाता है, लोगों ने सेल के माइंस प्रबंधन से गेट को बंद व खोलने के लिए कंपनी का एक चौकीदार रखने की मांग की है, ताकि जानवर मैदान मे प्रवेश नही कर सके, मालूम हो की इस मैदान मे कंपनी द्वारा नॉक आउट और लीग स्तर पर फुटबॉल और क्रिकेट टुनामेंट का आयोजन किया जाता था, इसके आलावा सालों भर मैदान मे कुछ न कुछ मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, ऐसे मे मैदान का जानवरों का चारागह बन जाने से यहाँ हमेशा गंदगी लगी रहती है जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप