आनंदपुर मारपीटाई में अधेड़ व्यक्ति धायल,पुलिस कारवाई में जुटी.

मनोहरपुरःबुधवार को टेंडराउली गाँव में दो लोगों के विच में हुई मारपीट की घटना को लेकर आनंदपुर थाना में मामला प्रकाश में आया है.यह घटना आनंदपुर टेंडराउली गाँव के समीप बाघझूला के पास हुई है.मिली जानकारी के मुताबिक़ टेंडराउली के रहने वाले 55 वर्षीय अशोक नाग आज सुबह पैसा लाने के लिए आनंदपुर जा रहा था.वहीं बाघझूला,एतवागाजी के घर के समीप अशोक नाग और महावीर सिंह के विच किसी बात पर मारपीट हो गई.वहीं महावीर सिंह ने डंडे से अशोक नाग के सर पर वार कर दिया.जिससे अशोक नाग गंभीर रूप से घायल हो गया.जहाँ गंभीर रूप से घायल अशोक नाग का मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद वेहतर इलाज के लिए रेफ़र कर दिया गया है.वहीं इस घटना में संलिप्त महावीर सिंह को आनंदपुर पुलिस ने थाने में लाकर अग्रेतर कारवाई में जुट गई है.

Most Viewing Articles

आनंदपुर-भालडुंगरी में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से विद्युत शिविर का आयोजन

आनंदपुर-आपसी रंजिश में भतीजे ने की चाची से मारपीट,आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज़

मनोहरपुर-डिग्री कॉलेज गोपीपुर में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव.-गोवर्धन ठाकुर