मनोहरपुर-थाना में भूमि विवाद समाधान शिविर लगा,सात मामले में चार भूमि विवाद का हुआ निष्पादन.

मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर प्रत्येक बुधवार को भूमि विवाद समाधान दिवस के तहत पर शिविर का आयोजन किया गया.इस संबंध में सीओ रविशराज सिंह व थाना प्रभारी अमित कुमार के मौजूदगी में आज भूमि विवाद समाधान शिविर में भूमि विवाद के सात मामले पहुंचा।जिसमें अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी ने चार मामले का निष्पादन कर दिया।तीन मामले विचाराधीन है।सीओ श्री सिंह ने  कहा की प्रत्येक बुधवार को थाना व अंचल स्तर से चिन्हित भूमि विवाद का समाधान किया जाएगा।इसमें ग्रामीणों पक्षों से भूमि विवाद के संबंधित मामलों को उभय पक्षकार के साथ उपस्थित होने को कहा है।वहीं भूमि विवाद समाधान शिविर में राजस्व कर्मचारी उमंग पांडेय, राजेंन रजक,मंगल सोय आदि मौजूद थे।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.