मनोहरपुर-जल संरक्षण को लेकर,बीडीओ श्री उराँव ने ग्रामीणो को दिलाई शपथ.

मनोहरपुर : मंगलवार को मनोहरपुर प्रखंड सभागार में जल संरक्षण को लेकर शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी हरि उरांव ने उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए शपथ दिलायी।वहीं बीडीओ श्री उराँव ने कहा की हम सभी लोग मिलकर जल बचाएंगे और दूसरों को भी जल बचाने के लिए प्रेरित करेंगे।साथ ही उन्होंने कहा,की बैठक में उपस्थित सभी ग्रामीण अपने आस पास पड़ोस में जल संरक्षण करने का महत्व के बारे में जानकारी देकर लोगों को जागरूक करें।ताकी सभी के आपसी सहयोग से ही यह कार्य सफल होगा।वहीं इस कार्यक्रम को प्रखंड के सभी पंचायत भवनों में मुखिया व पंचायत सेवकों ने ग्रामीणों को जल बचाने का शपथ दिलाया।मौके पर मुखिया संगीता सीमा बहंदा, पंचायत सेवक मिहिर चंद्र गोराई, भोलेनाथ महतो,विलसन हेरेंज आदि मौजूद थे।

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित