ज़रायकेला-सारंडा वन की सुरक्षा व अग्नि से बचाव हेतू,वनविभाग ने एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का किया आयोजन.

मनोहरपुरःवनविभाग मंगलवार को सारंडा अवस्थित सामता वन प्रक्षेत्र, जराईकेला स्थित कार्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं, चरवाहों, महुआ चुनने वालों समेत ग्रामीणों को वन अग्नि से बचाव एवं प्रबंधन से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञ प्रशिक्षक भूतपूर्व रेंजर शिव नारायण विश्वकर्मा ने लोगों को वनो की सुरक्षा एवं वन अग्नि से बचाव हेतु प्रशिक्षण दिया।साथ ही अग्नि के रोकथाम एवं वनसुरक्षा के प्रति ग्रामीणो को विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया।इस मौके पर सामता प्रक्षेत्र के रेंजर संजीव कुमार सिंह, प्रभारी वनपाल सनोज कुमार सहित सामता प्रक्षेत्र के सभी वनरक्षी एवं कर्मचारी समेत ग्रामीण उपस्थित रहें।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप