मनोहरपुर-20 सूत्री बैठक में,भावी योजना समेत हुई सरकारी योजनाओं की समीच्छा.

मनोहरपुर : प्रखंड सभागार में बुधवार को बीस सूत्री अध्यक्ष सह मनोहरपुर भाग 2 के जिला परिषद सदस्य रंजीत यादव की अध्यक्षता में प्रखंड बीस सूत्री कमिटी की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास विभाग द्वारा संचालित मनरेगा योजना,15वें वित्त आयोग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड वैक्सीनेशन, स्वास्थ्य सेवाओं समेत, शिक्षा, पेयजल , आदि विभागों के  योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में प्रखंड में चल रहे योजनाओं का लिस्ट बीस सूत्री सदस्यों को अवगत कराने को कहा गया। साथ ही लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निदेश दिया गया। इसके अलावा विकास योजनाओं में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। बैठक में बीडीओ हरि उरांव, चिकित्सा पदाधिकारी के एल उरांव,प्रखंड पशु पालन अधिकारी डॉ.एस घोलटकर,सब इंस्पेक्टर  ब्रजेश कुमार, बीस सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष किशोर कुमार  खलखो, अजहर अली ,जयप्रकाश महतो,राजेंद्र बाढ़ा,अबिंका चौधरी,विशाल गुप्ता समेत बीस सूत्री सदस्य व विभागीय पदाधिकारी एवं प्रखंडकर्मी मौजूद थे।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.