*त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन- 2022

मंगलवार:-26अप्रैल 2022
मनोहरपुरः त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन, 2022 के दूसरे चरण में होनेवाले निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र दाखिल संबंधित आज मंगलवार,दिनांक 26.4.2022 की विवरणी इस प्रकार हैः-मनोहरपुर प्रखण्ड: ग्राम पंचायत मुखिया पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में प्रखंड के सुदूरवर्ती सारंडा अंतर्गत वनग्राम गंगदा पंचायत से मुखिया पद के लिए वरिष्ठ आज़सू नेता सुखराम सांडिल उर्फ़ राजू सांडिल अपने समर्थकों के साथ आज अपना नामांकन पत्र दाख़िल किया.इसके साथ ही ढिपा पंचायत से मुखिया पद के लिए पूर्व मुखिया दशरथ पूर्ति ने भी पूरे ताम झाम एवं समर्थकों के संग अपना नामांकन दाखिल किया.वहीं दिघा पंचायत से मुखिया पद के लिए अग्नेश बारला एवं मकरंडा पंचायत से मुखिया पद के लिए वर्तमान मुखिया शांति गोडसेरे,नंदपुर पंचायत से मुखिया पद के लिए कर्मठ युवानेत्री सुहानी लकड़ा एवं सुशीला संवैया,लाईलोर पंचायत से मुखिया पद के लिए युवा कर्मठ उम्मीदवार गोबिंद कुमार हांसदा,कोलपोटका पंचायत से मुखिया पद के लिए युवानेता अजित तिर्की,मनोहरपुर पंचायत(पश्चिमी) से मुखिया पद के लिए पूर्व मुखिया अरुण कुमार नाग ने अपने समर्थकों के संग अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.वहीं छोटानागरा ग्राम पंचायत से मुखिया पद के लिए युवानेत्री अमृता माँझी,चिरिया पंचायत से मुखिया पद के लिए मनीषा सूरिन,एवं बरंगा पंचायत से मुखिया पद के लिए वर्तमान मुखिया रुकमनी पुर्ती समेत कुल 45 उमिद्दवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.वहीं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वालों की कुल संख्या :52.इस मौक्के पर पंचायती चुनावी प्रक्रिया कार्यों में मुख्य रूप से प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रविशसिंह राज,हरी उराँव,सहायक निर्वाची पदाधिकारी दुर्गा सोरेन,राजेंद्र बाढ़ा,डॉ.बब्लू सुंडी,उमंग पांडे,मोहित पांडे समेत पुलिसबल, प्रखंड एवं अंचलकर्मीयों का सराहनीय योगदान रहा.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.