मनोहरपुर-चिलचिलाती धूप ☀️प्रचंड गर्मी से तापमान बढ़ा,स्कूली बच्चों के हालत से अभिभावक़ भी चिंतित.

बढ़ती गर्मी से प्रशासन मौन,हादसा होने के बाद ही टूटेगा मौन.🌡️ मनोहरपुर प्रख़ंड में अप्रैल माह में ही प्रचंड गर्मी का तापमान चरम पर है.सुबह दस बजे के बाद से ही घर से निकलना आम लोगों के लिए मुश्किल हो गया है.इसका असर छोटे छोटे स्कूली बच्चों के छुट्टी के दौरान देखने में आ रहा है.जिससे बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावक भी काफ़ी चिंतित है.वहीं बच्चों के साथ कोई अप्रिय हादसा ना हो जाए इसके लिए ना ही स्कूल प्रशासन और ना ही राज्य प्रशासन चिंतित है.यदी स्कूली बच्चों के साथ जब कोई बढ़ा हादसा घटित हो जाए,उससे पहले मौन प्रशासन को नींद से जागने कि ज़रूरत है.उफ़ ये प्रचंड गर्मी व चिलचिलाती धूप से परेशान बच्चों की हालात के लिए शिक्षा विभाग के संज्ञान में रहने के बावजूद कोई सकरात्मक कदम नहीं उठा रही है.जिससे बच्चों के अभिभावकों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है.वहीं अभिभावकों ने स्थानीय,जिला प्रशासन व राज्य प्रशासन से स्कूली बच्चों की परेशानियों को देखते हुए स्कूली समय सारनी में बदलाव करने या फिर स्कूल छुट्टी करने की गुहार लगाई है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.