मनोहरपुर-गणेश मंदिर में विकास ने श्वेता कि मांग में भरा सिंदूर,मंदिर के महंत ने वैदिक रीति से कराई शादी.

मनोहरपुरः पाँच वर्षों से चल रहे प्रेमी युगल का अटूट प्रेम संबध आख़िरकार शादी के रूप में दिनांक 3 अप्रैल 2022 दिन रविवार देर रात शादी स्थानीय मनोहरपुर अवस्थित गणेश मंदिर में संपन हुआ.विदित हो,की दोनो ही युवक युवती झारखंड के ज़िला गिरडीह के रहने वाले है.युवक विकास कुमार वर्तमान में मनोहरपुर में रेल कर्मी के रूप में कार्यरत है.वहीं युवती श्वेता कुमारी गिरीडीह में मैट्रिक के बाद इंटर की पढ़ाई के लिए राँची में अध्ययन कर रही हैं.जबकी दोनो प्रेमी युगल बालिग़ होने के अलावा अपने स्वजाती समाज से ही है.किंतु दोनो ही प्रेमी युगल की पृष्ट भूमि एक ही पारिवारिक व समाज से होने के बावजूद दोनो में प्रेम संबध क़रीब पाँच वर्षों से परवान पर था.किंतु दोनो ही प्रेमी युगल का आपस में प्रेम संबध की जानकारी से उन दोनो ही परिवार अनिभिज्ञ थे.जबकी युवती इस विच युवक से मिलने कई बार युवक के मनोहरपुर अवस्थित रेल आवास में आ चुकी है.वहीं युवती के परिजनो को इस प्रेम संबध के खुलासा होने पर मामला मनोहरपुर थाना में पहुँचा.मामला तूल पकड़ता देख मनोहरपुर थाना में प्रेमी युगल के पकच्छकारों की आपसी सहमति में मनोहरपुर अवस्थित गणेश मंदिर में महंत ने हिंदू रीति रिवाज से शादी संपन कराया.इस मौक्के पर मनोहरपुर रेल कर्मी पंकज कुमार,युवती के परिजन परमेश्वर वर्मा,मुकेश वर्मा,रामप्रसाद वर्मा,समेत सहायक रेलकर्मी चिंटू कुमार,सूरज पासवान,सरोज कुमार,अभिजीत सिंह,संतोष कुमार,दिलीप कुमार,बलेश कुमार महतो,अरविंद कुमार दास.समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.