मनोहरपुर-एसीबी ने घूष लेते रेंजर को पकड़ा,उनके सरकारी आवास में एक करोड़ रुपए किया जप्त.

मनोहरपुरःमनोहरपुर में गुरुवार को एसीबी ने मनोहरपुर कोयना वनप्रक्षेत्र पोड़ाहाट ,आनंदपुर एवं सोंग़रा चक्रधरपुर के वनप्रक्षेत्र पदाधिकारी(रेंजर)विजय कुमार और उनके कंप्यूटर ऑपरेटर मनीष पोद्दार को ढाई हज़ार रुपए नगद घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. इस संबध में मनोहरपुर के एक ब्यक्ति गणेश प्रमाणिक ने पुराने पलंग को जमशेदपुर ले जाने के एवज में उनसे ढाई हजार रुपए घूस मांगने की शिकायत एसीबी से की थी.इस गंभीर आरोप के तहत गुरुवार को मनोहरपुर में एसीबी की टीम ने कारवाई किया और घूस लेते हुए रेंजर विजय कुमार और सहकर्मी मनीष पोद्दार को गिरफ़्तार किया है.साथ ही जाँच के दौरान उनके मनोहरपुर कोयना वनविभाग स्थित सरकारी आवास से क़रीब एक करोड़ रुपए नगद बरामद किया है.वहीं निगरानी विभाग की टीम रेंजर से पुछताछ कर रही हैं.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित