मनोहरपुर-नंदपुर से उपमुखिया सरोज मेलगांडी एवं छोटानागरा पंचायत से उपमुखिया रमेश हंसदा बने.

मनोहरपुर: मंगलवार को प्रखंण्ड के नंदपुर व छोटानागरा पंचायत सभागार में उपमुखिया चुनाव हेतु नामांकन दाखिल कराया गया.वहीं नंदपुर पंचायत में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ हरि उरांव की उपस्थिति में उपमुखिया पद के लिए वोटिंग कराया गया.पंचायत के दो वार्ड सदस्य सरोज मेलगांडी और रमेश चंद्र नायक ने उपमुखिया पद के लिए अपनी - अपनी दावेदारी पेश की.वोटिंग के दौरान 12 वार्ड सदस्यो ने अपना मतदान किया.जिसमें दोनों प्रत्याशियों को कुल 6-6 मत प्राप्त होने से टाई हो गया.बाद में पंचायत की मुखिया सुशीला संवैया को एक मत के प्रयोग से सरोज मेलगांडी उपमुखिया पद के लिए विजयी घोषित किया गया.इस मौके पर बीपीआरओ राजेंद्र बाडा, अशोक सिन्हा, राजकुमार सिंह आदि मौजूद थे।वहीं छोटानागरा पंचायत में उप मुखिया पद का चुनाव मनोहरपुर सीओ सह निर्वाची पदाधिकारी रविश राज सिंह की उपस्थिति में संपन्न कराया गया.इस चुनाव में वार्ड संख्या - 4 के वार्ड सदस्य रमेश हंसदा विजयी हुए. चूँकि छोटानागरा पंचायत से उप मुखिया पद के लिये रमेश हंसदा व गुरुवारी देवगम ने अपना नामांकन दाखिल किया था.जबकी वोटिंग के दौरान रमेश हंसदा को नौ वोट व गुरुवारी देवगम को मात्र एक वोट मिले.जबकी दो मत रद्द हुए.इस मौके पर पंचायत की मुखिया मुन्नी देवगम,अंचलकर्मी मोहित पांडेय, मंगल सिंह सोय, आपूर्ति कर्मचारी रवि शाह, पंचायत सचिव श्याम पद महतो, पूर्व मुखिया जेना सुरीन, मुंडा कानुराम देवगम, मुंडा जामदेव चाम्पिया, राजेश सांडिल, मानसिंह आदि मौजूद थे। वहीं दोनों पंचायतों में निर्वाची पदाधिकारियों ने मुखिया समेत सभी वार्ड सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया गया.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.