मनोहरपुर-बच्चा गर्म माड़ से झुलसा,सीएचसी में इलाजरत.

मनोहरपुरः मंगलवार को नंदपुर में गर्म माड़ से दो वर्षीय बच्चा दीपक हेम्ब्रम झुलस गया.गंभीर अवस्था में बच्चे को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया.जहाँ स्थानीय चिकित्सकों के देख रेख में पीड़ित बच्चे का ईलाज चल रहा है.इस घटना के संबध में बच्चे के पिता विजय हेम्ब्रम ने बताया कि दीपक घर के रसोई के पास खेल रहा था.खेलते हुए वो रसोई के चूल्हे के समीप जा पहुंचा, जहां गर्म माड़ रखा हुआ था.खेलने दौरान ही दीपक गर्म माड़ की चपेट में आ गया,जिससे उसके हाथ,पैर,छाती व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह झुलस गया.वहीं दीपक का उपचार मनोहरपुर सीएचसी में चल रहा है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.