मनोहरपुर-चिरिया डीएवी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर,शिक्षक समेत छात्र छात्राओं ने शहीदों को नमन कर श्रधांजलि दी.

मनोहरपुरः मंगलवार को डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल,मनोहरपुर ओर माइंस चिड़िया में कारगिल विजय दिवस के 23 वीं वर्षगाँठ पर स्कूल परिसर में शहीदों के याद में श्रधांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया.स्कूल के प्राचार्य श्री एस.के.झा ने कार्यक्रम का सुभारंभ दिप प्रज्ज्वलित एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर शुरू किया.इसके उपरांत क्रमशःविद्यालय के सभी शिक्षकों ने वीर शहीदों को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया.ततपश्चात विद्यालय के छात्र- छत्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत,कविता एवं भाषण प्रस्तुत किया.सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री एस.के.झा ने “कारगिल युद्ध” के दौरान युद्ध में शहीद हुए वीर सपूतों के विजयी गाथा को सबके समच्छ साझा किया.वहीं इस कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के उपप्राचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षक श्री डी.जेना के द्वारा किया गया.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.