मनोहरपुर-नंदपुर के पंचायत समिति सदस्यसुदर्शन नायक ने,अनाथ भाईओं को दिया सूखा राशन व आर्थिक सहयोग.

मनोहरपुरः बुधवार को मनोहरपुर साईडिंग पुरनापानी के रहने वाले अनाथ नाबालिग दो भाईओं को मनोहरपुर प्रखंड के नंदपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सुदर्शन नायक ने सूखा राशन एवं आर्थिक सहयोग देने का काम किया है.साथ ही दोनो भाईओं को उन्होंने आगे भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.विदित हो,की दोनो भाईओं के माता पिता काफ़ी साल पहले ही स्वर्गवासी हो चुके है.दोनो नाबालिग भाइयों का एक मात्र अविवाहित दीदी ही एकमात्र सहारा था.माता पिता के नहीं रहने से पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे तिनो भाई बहन किसी तरह अपना गुज़र बसर कर रहे थे.वहीं पिछले दिन 9 जून को दीदी ने भी बीमार रहने व आर्थिक तंगी से परेशान होकर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली.जिससे दोनो भाई अनाथ व बेसहारा हो गये.एैसे में दोनो अनाथ भाईओं को सहारा देने में पिछले दिन चाईबासा के चिराग़श्री फ़ाउंडेशन संस्था के संस्थापक नेहा निषाद एवं पंचायत जनप्रतिनिधि सुदर्शन नायक ने आगे आकर उन्हें आर्थिक सहयोग देते हुए सूखा राशन भी दिया था.और आगे भी अनाथ दोनो भाईओं को मदद का भरोसा दिलाया था.इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए श्री नायक ने सूखा राशन एवं आर्थिक सहयोग देकर एक सराहनीय कदम उठाया हैं.जिससे अन्य लोगों को भी उन दोनो अनाथ भाईओं को मदद के लिए प्रेरणा देने का एक संदेश देती है.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित