मनोहरपुर- 11 सुत्री मांगो के समर्थन में,काला बिल्ला लगाकर काम करते अंचलकर्मी.

मनोहरपुर : झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ के निदेश पर मनोहरपुर प्रखंड के अंचल में कार्यरत राजस्व उपनिरीक्षकों के द्वारा गुरुवार को काला बिल्ला लगाकर विभागीय कार्य का निष्पादन कर रहे हैं.विदित हो की पुरे झारखंड राज्य में राजस्व उप निरीक्षक आपने 11 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार से प्रखंडों में विभागीय कार्यों का निष्पादन करने के साथ अपने मांगो के समर्थनों में आंदोलन  कर रहे हैं.उनका पहला मांग यह की वर्ष 10.10.19 के तहत झारखंड सरकार के साथ हुए समझौते के अनुसार राजस्व उप निरीक्षकों का ग्रेड पे 2400 दिया जाए.एवं तीन वर्ष उपरांत ग्रेड पे 2800 किया जाए.दूसरा मांग वर्ष 10.10.19 को हुए समझौते के अनुसार अंचल निरीक्षकों की सीधी बहाली पर रोक लगाते हुए 50प्रशिशत पदों पर वरियता एंव 50प्रतिशत पदों पर सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर प्रोन्नति दी जाए.तीसरा मांगे है वर्ष 10.10.19 के अनुसार सभी राजस्व उप निरीक्षकों को लैप टॉप व नेट खर्च दिया जाए.चौथा मांगे राजस्व उपनिरीक्षक व अंचल निरीक्षक के रिक्त पदों को अविलंब भरा जाए.पांचवीं मांगे राजस्व उपनिरीक्षक के रिक्त पदों को अविलंब बहाली समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर पहला दिन गुरुवार को काला बिल्ला लगाकर अंचल कर्मीयों ने अपना काम किया.वहीं 29 अगस्त को कलमबंद हड़ताल,2 सितंबर को जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस,8 सितंबर को जिला उपायुक्त के समच्छ धरना प्रदर्शन के बाद अपनी मांगों का ज्ञापन,14 सितंबर को राँची में मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करेंगे.इस मौक्के पर मनोहरपुर अंचल में राजस्व उप निरीक्षक जयसिंह बिरूवा,उमंग पांडेय, मोहित पांडेय,मंगल सिंह सोय,राजन रजक ने काला बिल्ला लगाकर कार्य का निष्पादन किया.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.