मनोहरपुर-अभयपुर काशीजोड़ा में वज्रपात से एक महिला की मौत,गाँव में पसरा मातम,

मनोहरपुरः मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार शाम अभयपुर काशीजोड़ा में वज्रपात के चपेट में आने से 32 वर्षीय महिला कुँवारी महतो की मौत हो गई.घटना के बारे मृतक महिला के पति जोगेश्वर महतो ने बताया कीं उसकी पत्नी घर के समीप खेत में काम करने गई थी.देर शाम खेती का काम ख़त्म करने के बाद घर लौट रही थी.तभी बारिश के साथ कड़ाके की आसमानी बिजली गरज रही थी.रास्ते में महिला वज्रपात के चपेट में आ गई.जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई.महिला को उपचार के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया.जहाँ स्थानीय चिकित्सकों में जाँच के उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया है.वहीं मनोहरपुर पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर सींएचसी पहुँची एवं अग्रेतर कारवाई में जुट गई है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर-ज़हरीले सर्पदंश से महिला गंभीर,सीएचसी में इलाजरत्त.

मनोहरपुर-वीर शहीद सिंगराय होनहागा को,मंत्री जोबा माँझी ने दी श्रधांजलि.