मनोहरपुर-कृष्ण जन्मोत्सव आज,मंदिर सज धज कर तैयार.

मनोहरपुरः कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर जहाँ कृष्ण भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है.वहीं कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर शहर के विभिन्न मंदिरो को फूलों एवं रंगीन बत्तियों से सजाया व संवारा गया है.विशेष कर महिलायें,युवतियाँ द्वारा व्रत रखकर कृष्ण भक्ती में सराबोर है.वहीं घरों में भी बाल गोपाल कृष्ण कि मूर्ति को झुलें में रखकर उनकी पूजा अर्चना की जाएगी.वहीं श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव की तैयारी सभी मंदिरो एवं घरों में कर ली गई है.चूँकि श्री कृष्ण जी का जन्म आधीरात 12 बजे को होगी.रात जागरण के लिए मंदिरो एवं घरों में भी कृष्ण भक्ती से ओत प्रोत गीतों का भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.