मनोहरपुर-तटवर्ती घरों में बाढ़ का पानी घुसा,सुरक्षित ठिकानों में लोग जाने को मजबूर.

मनोहरपुरः शहरी क्षेत्र के तटवर्ती इलाक़ों के घर मकानो में बाढ़ का पानी घुस गया है.कल शाम से ही नदी का जलस्तर का तेज़ी से बड़ना शुरू हुआ तो रात में कई घर मकानो में बाढ़ का पानी घुस गया.लोग पहले से अलर्ट थे.परिवार के लोगों को सुरक्षित ठिकानो में आश्रय लेना पड़ा.बिकराल बाढ़ का तांडव को देखते हुए लोगों को सारी रात जागकर गुज़ारना पड़ा.घरों में बाढ़ के पानी घुसने से घर मकानो व सामानो को भी नुक़सान पहुँचा है.वहीं बाढ़ से संतअगस्तिन काँलेज परिसर में भी जल जमाव हो गया है.जिससे परिसर स्थित काँलेज के होस्टल में रह रहे छात्रों को अन्य स्थानो में शिफ़्ट कराया गया.जहाँ छात्रों को प्रशासन की ओर से बीडीओ हरि उराँव एवं ज़िला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने रहने एवं खाने पीने का इंतज़ाम कराया गया हैं.बाढ़ की स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन अलर्ट है.एवं तटवर्ती इलाक़ों में रहने वालों को सावधान रहने का निर्देश दिया है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.