आनंदपुर-चोड़ारापा सड़क दुर्घटना में महिला घायल,मनोहरपुर सीएचसी में इलाजरत्त.

मनोहरपुरः मंगलवार शाम आनंदपुर बुलूमदा चोड़ारापा मार्ग के समीप साइकल से गिरने से 40 वर्षीय महिला गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गई.घायल महिला को एम्बुलेंस 108 के मदद से मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया.जहाँ घायल महिला का इलाज चल रहा है.40 वर्षीय महिला सोतीं टोप्पो बुलूमदा गाँव चट्टानपानी की रहने वाली है.मिली जानकारी के मुताबिक़ घायल महिला साइकल से अपने पुत्र भूखा टोप्पो के संग आनंदपुर साप्ताहिक हाट से अपने गाँव बुलूमदा वापस लौट रही थी.साइकल उसके पुत्र भूखा टोप्पो चला रहा था.चोड़ारापा गाँव के समीप ढलान में उसकी साइकल अनियंत्रित हो गई.जिससे पीछे बैठी उसकी माँ सोती टोप्पो गिर गई.जिससे उसके चेहरे एवं शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें आइ है.वहीं घायल महिला का मनोहरपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.