मनोहरपुर- डीडीसी एवं बीडीओ से पंचायत सचिव और रोज़गार सेवक को हटाने का किया मांग.उपमुखिया-बुधराम सुरीन.

 मनोहरपुर-ड़िम्बूलि पंचायत के उपमुखिया बुधराम सुरीन ने पंचायत सचिव मिहिरचंद्र गोराई और रोज़गार सेवक अवधेश यादव के क्रियाकलाप के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है.उन्होंने ड़िम्बूलि पंचायत से दोनो पंचायत कर्मीयों को पंचायत की ज़िम्मेदारी से मुक्त करने की शिकायत विगत दिन बुधवार को मनोहरपुर के बीडीओ हरि उराँव से भी कि है.साथ ही डीडीसी को भी उपमुखिया श्री सुरीन ने आज शुक्रवार को पंचायत सचिव मिहिरचंद्र गोराई एवं रोज़गार सेवक अवधेश यादव के विरुद्ध पत्र के माध्यम से शिकायत की है.इस संदर्भ में वॉयस आँफ सारंडा न्यूज़ के प्रतिनिधि को प्रेष विज्ञप्ति जारी करते हुए उपमुखिया बुधराम सुरीन ने बताया कि दोनो पंचायत कर्मी इस पंचायत में लम्बी अवधी से कार्यरत्त है.इन दोनो के क्रिया कलापो के चलते पंचायत में मनरेगा से चल रहें सारी योजना अपूर्ण है.पंचायत में सही ढंग से सरकारी योजनाओं का काम नहीं होने से पंचायत की जनता में रोष व्याप्त है.वहीं मनरेगा योजना का लाभ नहीं मिलने से रोज़गार के अभाव में ग्रामीण युवा पलायन को मजबूर है.इस संबध में उपमुखिया श्री सुरीन ने पश्चिमी सिंहभूम के ज़िला विकास आयुक्त से गुहार लगाते हुए वर्तमान दोनो पंचायत कर्मीयों को वहाँ से हटाने एवं उनके बदले अन्य पंचायत कर्मीयों को नियुक्त करने की मांग़ कि है.ताकी पंचायत में मनरेगा समेत सरकारी जनकल्याण कारी योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयण हों सकें.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.