मनोहरपुर-बैठक करते “आस” के कार्यकर्त्ता.

मनोहरपुरः रविवार को"आस"झारखण्ड़ की आवश्यक बैठक झारखण्ड आन्दोलनकारी बुधराम सुरीन की अध्यक्षता में बारला निवास नन्दपुर में की गई.बैठक में आगामी 31/10/2022 को आयोजित मनोहरपुर प्रखंड मुख्यालय का धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम उक्त तिथि को त्योहार को देखते हुए परिवर्तन कर 02 नबम्बर-2022 को धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है.वहीं इस बैठक में सरकारी जन वितरण प्रणाली दुकान में कम अनाज मिलने,सरण्ड़ा के सुदूर क्षेत्र में सुबह नव बजे शिक्षकों को समय पर विद्यालय नहीं पहुँचना एवं अपराह्न तीन बजे से पूर्व विध्यालय को बन्द करने को लेकर शिक्षकों के प्रति आक्रोष जाहीर किया गया.चूँकि शिक्षकों के मनमानी रवैयों से जिससे बच्चों का पठन पाठन बाधित होना है.इस बैठक में जन समस्याओं के समाधान को लेकर आयोजित धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी “आस”कार्यकर्ताओं को दी गई.बैठक को "आस" संयोजक श्री बारला,देवेन्द्र नाग,ओडेया देवगम,कामेश्वर माझी,विकास होनहगा,जीवन गोडसोरा,वेनेडिक्ट लुगुन ने भी सम्बोधित किया.धन्यवाद ज्ञापन शांन्तिएल कंडायबुरु ने किया.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित