मनोहरपुर-तरतरा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत,किशोर किशोरी स्वास्थ्य दिवस आयोजित.

मनोहरपुरः सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के तकनीकी सहयोग से उत्क्रमित मध्य विद्यालय तरतरा में किशोर किशोरी स्वास्थ्य दिवस मनाया गया.जिसमें स्कूली बच्चों को बाल विवाह कम उम्र में ही मां बनने के कारण मां और बच्चे की जान को खतरा,एनीमिया खुन एवं पौष्टिक आहार की कमी से गर्भवती महिला की मौत होती है.यौन हिंसा, माहवारी चक्र, पोषण मानसिक भावनात्मक स्वस्थ जेंडर समानता गैर संचारी एवं स्वास्थ्य से संबधीत एएनएम पुनम तोपनो के द्वारा जानकारी दिया गया.साथ ही बच्चों का हिमोग्लोबिन,ऊंचाई,वजन का भी जांच किया गया.वहीं कैटालाइज़िंग चेंज के गोर्वधन ठाकुर के द्वारा स्कूली बच्चों को बाल विवाह हेल्पलायन नंबर(1098)एवं पलायन,पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया.इस दौरान स्कूली बच्चों को कैटलाइज़िंग चेंज की ओर से डायरी,पेन और केप आदी का वितरण किया गया.वहीं विद्यालय के शिक्षक रासबिहारी महतो ने स्कूल के सभी बच्चों को सामाजिक कुरीति एवं स्वास्थ्य के प्रती नीति नियमों का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया.इस अवसर पर मुख्यरूप से सीएचओ स्नेहलता तिर्की, पुनम तोपनो,गोवर्धन ठाकुर,सीमा केरकेट्टा,सबिता महतो, शिक्षक रासबिहारी महतो,लिलावती चंपिया आदि मौजूद थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.