मनोहरपुर- सेल प्रबंधन के विरुद्ध विभिन्न मांगो को लेकर,सारंडा के लोगो ने चलाया हस्ताक्षर अभियान.

मनोहरपुरः सुदुर सारंडा दीघा पंचायत के उसरूईयां गांव में मुखिया एग्नेस बारला के अध्यक्ष में रविवार को ग्रामसभा आयोजित किया गया.जिसमें सेल के मेघाहतुबुरु खदान में स्थानीय बेरोजगार युवकों को रोजगार देने एवं विभिन्न मुद्दों को लेकर सेल प्रबंधन के ख़िलाफ़ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया.साथ ही दीघा पंचायत के सभी गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाकर एक सप्ताह के अंदर सेल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया.वहीं इस जनआंदोलन को लेकर आगे की रणनीति एवं रूपरेखा बनाई गई.बैठक में मुखिया एग्नेस बारला,बिरसा होनहागा,रामसिंह होनहागा,मोजेश गागराई याकूब बारला , बलो सोय, मनिषक पूर्ति थोलकोबाद वर्ड, बिनीता बनडरा,कुमडीह वार्ड सदस्य सीटी गागराइ,समेत काफी संख्या में मुंडा एवं ग्रामीण पुरुष व महिलायें उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

आनंदपुर-भालडुंगरी में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से विद्युत शिविर का आयोजन

आनंदपुर-आपसी रंजिश में भतीजे ने की चाची से मारपीट,आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज़

मनोहरपुर-डिग्री कॉलेज गोपीपुर में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव.-गोवर्धन ठाकुर